MP Samagra ID Registration कैसे करें? देखें पुरी प्रक्रिया

MP Samagra ID Registration: पूरे भारत में आधार कार्ड को एक महत्वपूर्ण आईडी माना जाता है, जिसकी जरूरत सरकारी काम करने के लिए पड़ती है, जैसे इसकी मदद से किसी भी सरकारी योजना का लाभ आसानी से मिल सकता है और इसके अलावा सरकारी नौकरियों से लेकर किसी भी तरह की आईडी जैसे राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र हर चीज को बनवाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसी तरह मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए Samagra ID महत्वपूर्ण हो जाती है, इसकी मदद से मध्य प्रदेश के नागरिक वो सभी काम कर सकते हैं जो हम आधार कार्ड की मदद से करते हैं। मध्य प्रदेश के निवासी को हर काम के लिए समग्र आईडी की जरूरत पड़ती है।

MP Samagra ID Registration कैसे करें? देखें पुरी प्रक्रिया
MP Samagra ID Registration

अगर आप भी मध्यप्रदेश के नागरिक है, और आपने अभी तक अपनी समग्र आईडी नहीं बनवाई है, तो जल्द से जल्द अपनी MP Samagra ID के लिए Registration करे। आज के इस लेख में हमने आपको इसी बारे में बताया है की आप बड़ी आसानी से कैसे MP Samagra ID Registration कर सकते है।

 महत्वपूर्ण लेख –
Samagra e-KYC कैसे करें?  SPR Samagra Login करें

MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया

Samagra ID मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में निवास करने वाले परिवारों एवं सदस्यों को दी जाने वाली एक पहचान आईडी है। जिसमें पूरे परिवार की आठ अंकों की आईडी होती है तथा उसके अंदर प्रत्येक सदस्य की नौ अंकों की आईडी होती है। इस आईडी के माध्यम से राज्य में निवास करने वाला परिवार विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है, नीचे हमने समग्र आईडी पंजीकरण के बारे में आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है-

  • सबसे पहले आपको Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा
  • अब आपके सामने समग्र पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद परिवार को पंजीकृत करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया
MP Samagra ID Registration
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने परिवार के मुखिया का आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा
MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया
Samagra ID Registration
  • इसके बाद आपको ओटीपी जनरेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा, अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दर्ज करें।
MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया
Samagra ID Registration
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको परिवार के मुखिया की सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
MP Samagra ID Registration की प्रक्रिया
Samagra ID Registration
  • इसके बाद आपको सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके परिवार के मुखिया का कुछ दिनों बाद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके मोबाइल नंबर पर समग्र आईडी भेज दी जाएगी।
  • इस प्रकार से आप परिवार पंजीकरण कर सकते हैं।

Family Member जोड़ने की प्रक्रिया

परिवार पंजीकरण होने के बाद आप family member को मुख्या की samagra id में जोड़ सकते है इसके लिए आप को निचे बताय गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा
  • अब आपके सामने समग्र पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद सदस्य पंजीकृत करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Samarga Id Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
MP Samagra ID Registration
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें मोबाइल नंबर से समग्र आईडी जानने के लिए आपको वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो आपने अपने परिवार पंजीकरण के समय उपयोग किया था।
Samarga Id Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
Family Member Registration
  • उसके बाद आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा,
Samarga Id Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
Family Member Registration
  • अब आपके सामने सदस्य पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको परिवार के सदस्य का विवरण दर्ज करना होगा, और फिर आपको सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई एक अपलोड करना होगा।
    • आवेदक का आधार कार्ड
    • नाम से संबंधित दस्तावेज
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
    • राशन कार्ड की फोटोकॉपी
    • आवेदक का पासपोर्ट
    • आवेदक की 10वीं की मार्कशीट।
Samarga Id Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
Samagra ID Member Registration
  • इसके बाद आप “रजिस्टर मेंबर रिक्वेस्ट” विकल्प पर क्लिक करें, और नये पेज पर ओटीपी दर्ज कर अपना रिक्वेस्ट सबमिट करें।
  • तथा स्क्रीन पर दिख रहे रेफरेंस आईडी को अपने पास सुरक्षित रख लें।
Samarga Id Family Member जोड़ने की प्रक्रिया
Samagra ID Family Member Registration
  • इस तरह से आप बड़ी आसानी से  MP Samagra id Parivar Registration और Family Member Registration कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top