Samagra Marriage Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो विवाह से संबंधित विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं को आसान बनाने के लिए है। पोर्टल का उपयोग कर आप आसानी से मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है और उसको डाउनलोड कर सकते है।

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए कई सारी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमे से एक सेवा मैरिज सर्टिफिकेट भी शामिल है। आज के इस लेख में हम आपको विस्तार से पुर जानकारी देंगे की आप कैसे अपने मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है और उसको कैसे डाउनलोड करे? Samagra Marriage Portal से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी जानने के लिए आप इस लेख में हमरे साथ अंत तक बने रहे।
मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है?
विवाह प्रमाणपत्र एक आधिकारिक कानूनी दस्तावेज़ है जो यह साबित करता है कि दो व्यक्ति कानूनी रूप से विवाहित/शादीशुदा हैं। यह आमतौर पर किसी सरकारी प्राधिकरण, जैसे कि सिविल रजिस्ट्रार या कोर्ट द्वारा जारी किया जाता है, यह एक तरह किसी शादी शुदा जोड़े का कानूनी तोर सबूत होता है, की यह दो लोग पति और पत्नी है।
पात्रता
आप अगर अपना रजिस्ट्रेशन समग्र विवाह पोर्टल पर करना चाहते है तो आपके पास निचे जो पात्रता बताई गई है, वो होनी चाहिए-
- इसके लिए लड़के/दूल्हे की उम्र 21 वर्ष और लड़की/वधू की उम्र 18 वर्ष या इस से अधिक होनी चाहिए।
- Samagra Marriage Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए आप मध्य प्रदेश के निवासी होने चाहिए।
- शादी करने वाले जोड़ा मानसिक रूप से स्वस्थ होनी चाहिए।
- आपके पास सभी ज़रूरी दस्तावेज और उसके साथ ही दो मानसिक रूप से स्वस्थ गवाह होने चाहिए।
- अगर आप किसी दूसरे राज्य में विवहा कर रहे है, तो वर या वधू दोनों में कोई एक उस क्षेत्र में 6 महीने से अधिक निवास कर चुके होने चाहिए।
- शादी के एक महीने बाद आप Marriage Registration के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- और रजिस्ट्रेशन के कुछ महीने बाद आप Marriage Certificate को डाउनलोड कर सकते है।
Samagra Marriage Portal से समग्र मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप Samagra Marriage Portal के माध्यम से समग्र मैरिज सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना चाहते है तो निचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे।
- सबसे पहले आपको Samagra Marriage Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम खुलेगा।
- होम पेज खुलने के बाद आप “Apply for Marriage Certificate“ इस ऑप्शन पर क्लिक करे।

- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे अपने “शहर” का चयन करके “Continue” के बटन पर क्लिक करदे।

- इसके बाद आपके सामने मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा उसमे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे।

- फॉर्म को भरने के बाद नीचे मौजूद Continue बटन पर क्लिक कर।

- इस तरीके से आप Samagra Marriage Portal के माध्यम से समग्र मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है।
मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले नगर पालिका के दफ्तर में जाकर आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरे और उसमे अपने पासपोर्ट साइज फोटो एवं मांगे गए सभी दस्तावेजों को उसके साथ लगाना होगा।
- इसके अलावा आपको अपने दोनों गवाहों के हस्ताक्षर के साथ सभी सही जानकारी भरनी होगी और दोनों गवाहों के साथ दफ्तर जाना होगा।
- अब अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म की जांच करने के बाद, यदि आपका फॉर्म सही पाया जाता है तो आप जाकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
Samagra Marriage Portal से मैरिज सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको Samagra Marriage Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम खुलेगा।
- होम पेज खुलने के बाद आप “e-services” के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- इसके बाद आपके सामने “Dropdown Menu” खुलेगा उसमे आपको कई सरे ऑप्शन दिखाई देंगे।
- गे उसमे से Track Status के ऑप्शन के अंदर मौजूद “Download Merraige Certificate“ के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे रजिस्ट्रेशन वक्त आपको जो Application Number मिला था उसको यह पर “Application No.“ के विकल्प के अनादर भरे और “Get Certificate” के बटन पर क्लिक करे।

- ऐसा करने के बाद आप “मैरिज सर्टिफिकेट“ डाउनलोड कर सकते हैं।