Samagra ID Member Remove: मध्य प्रदेश राज्य सरकार समग्र पोर्टल पर रजिस्टर होने वाले हर परिवार और नागरिक को एक आईडी प्रदान करती है, जिसे हम समग्र ID के नाम से जानते है। इस आईडी के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार अपने राज्य के हर नागरिक को विभिन्न प्रकार की योजनाओ के ज़रिये से लाभ पोहचने का काम करती है। समग्र आईडी के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशनों का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिको को समग्र आईडी दी जाती है, जो की दो तरह की होती है जिसमे से एक Parivar Samagra ID और दूसरी सदस्य समग्र ID होती है। परिवार समग्र आईडी 8 अंक की होती है, और सदस्य समग्र ID 9 अंको की जारी की जाती है।
आप भी मध्य प्रदेश निवासी है जो अपनी समग्र आईडी से परिवार के सदस्यों के नाम या विवरण को ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से हटाना चाहते हैं। तो आप चिंता मत कीजिए आज के इस लेख में हम आपको बताएगे की आप आसानी से samagra id से किसी भी member को remove कैसे कर सकते है।
समग्र आईडी में मेंबर रिमूव कब करते हैं?
Parivar Samagra ID से किसी भी मेंबर को डिलीट / रिमूव करने की जरूरत कब पड़ती है, इसके कई कारण हो सकते है जिसमे से हमने आपको कुछ निचे बताए है।
- किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार के सदस्यों को समग्र परिवार आईडी में उस मृतक व्यक्ति की मृत्यु को अपडेट करना पड़ता है।
- इसके और भी कई कारण हो सकते है जैसे अगर आपके परिवार में किसी लड़की की शादी हो गई है, तो आपको उसकी सदस्यता भी अपनी परिवार आईडी से डिलीट करनी होगी।
- या फिर कोई फेक / नकली सदस्य आपकी समग्र आईडी में जुड़ा हुआ है, आप उसको भी रिमूव कर सकते हैं।
Samagra ID में ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Member Remove कैसे करे?
अगर आप भी ऑफलाइन प्रिक्रिया के मध्यम से अपनी परिवार समग्र आईडी से सदस्य को रिमूव करना चाहते है, तो निचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करे।
- इसके लिए आपको सबसे पहले नागरिक वार्ड कार्यालय / नगर परिषद / नगर पालिका / नगर निगम या जिला पंचायत के ग्राम पंचायत के कार्यालय में जाना होगा।
- अब कार्यालय में जाने के बाद वहा से एक आवेदन पत्र ले।
- आवेदन पत्र लेने के बाद उसमे सभी जानकारी सही से भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद इसके साथ व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र, अनुरोध और नाम हटाने के विवरण भरे।
- इसके साथ समग्र परिवार आईडी नंबर डाले और आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
Samagra ID में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Member Remove कैसे करे?
अगर आप भी ऑनलाइन के मध्यम से अपनी परिवार समग्र आईडी से सदस्य को रिमूव करना चाहते है, तो सिर्फ संबंधित अधिकारी ही आपके निवेदन पर प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर आपकी परिवार सदस्य को रिमूव कर सकता है। इसके लिए आपको निचे बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा।
- Samagra id member को remove करने के लिए आपको सबसे पहले SPR Samagra Portal पर जाना होगा।
- अब आपके सामने SPR Samagra Portal का होमपेज खुल जाएगा।
- होमपेज खुलने के बाद आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।

- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा उसमे Username, Password and Captcha code डालकर लॉगिन करे।

- लॉगिन होने के बाद आपको कर्मचारी प्रबंधन प्रणाली का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- अब यहां पर मौजूद “सदस्य पंजीयन और प्रबंधन” के विकल्प पर क्लिक कर दें।

- ऐसा करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे “समग्र आईडी” डाल कर “Get Members Details” के विकल्प पर क्लिक कर दें।

- अब आपके सामने संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण आ जाएगा।
- इसके बाद अब आपको उसमे एक बार समग्र आईडी डालकर और यूजर को डिलीट करने की वजह डालनी होगी।
- इसके बाद नीचे मौजूद “Submit Request to Remove Member from Samagra” विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी समग्र आईडी से किसी भी सदस्य को रिमूव कर सकते हैं।

- इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने पर आप अपनी समग्र आईडी से किसी भी सदस्य को रिमूव कर सकते हैं।


